Australia आतंकी हमले का पाकिस्तान कनेक्शन, यहूदियों पर गोलियां बरसाने वालों का खौफनाक इरादा बेनकाब
सिडनी के बोंडी बीच पर हनुक्का मना रहे यहूदियों पर हमला हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 29 घायल हो गए। मृतकों में एक इजरायली नागरिक भी शामिल है। पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। एक हमलावर मारा गया है, और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमले की निंदा की और आतंकवाद के प्रति भारत की ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति दोहराई।

मरने वालों में एक इजरायली नागरिक शामिल है, जबकि घायलों में एक बच्चा और दो पुलिस अधिकारी भी हैं। आस्ट्रेलिया पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। एक हमलावर को पुलिस ने मार गिराया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसकी हालत गंभीर है।




