‘नए युग की शुरुआत’, भारत-अमेरिका के बीच 10 साल के रक्षा समझौता के बाद बोले Rajnath Singh
भारत और अमेरिका ने 10 वर्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘रक्षा साझेदारी के नए युग की शुरुआत’ बताया। यह समझौता दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देगा। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इसे क्षेत्रीय स्थिरता का आधार बताया। समझौते में रक्षा उद्योग और तकनीकी सहयोग पर जोर दिया गया है। दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

रक्षा मंत्री 12वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक- प्लस (एडीएमएम-प्लस) में हिस्सा लेने के लिए कुआलालंपुर पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने इस समझौते को “रक्षा साझेदारी के नए युग की शुरुआत” बताया और कहा कि यह ढांचा दोनों देशों के रक्षा संबंधों को और मजबूत दिशा देगा। उन्होंने कहा, “यह समझौता हमारे रणनीतिक अभिसरण का संकेत है और आने वाले दशक में सहयोग का नया अध्याय खोलेगा।”




