‘जितना इस मिट्टी पर हमारा अधिकार, उतना ही बांग्लादेश-पाकिस्तान से आए हिंदुओं का’, बोले Amit Shah
नई दिल्ली। पूर्व प्रधान संपादक और लेखक नरेन्द्र मोहन जी की जयंती के अवसर पर 10 अक्टूबर, 2025 को उनकी स्मृति में जागरण साहित्य सृजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चयनित लेखक को सम्मानित किया। गृह मंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय नरेंद्र मोहन जी के नेतृत्व में दैनिक जागरण ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी थी, जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

देश का विभाजन धर्म के नाम पर करना बहुत बड़ी गलती : अमित शाह
गृहमंत्री ने कहा कि इस देश का विभाजन धर्म के नाम पर करना बहुत बड़ी गलती थी; आपने भारत माता की भुजाओं को काटकर अंग्रेजों के षड्यंत्र को सफल बना दिया। मैं देश के सभी नागरिकों से पूछना चाहता हूँ। देश के प्रधानमंत्री कौन होंगे, मुख्यमंत्री कौन होंगे, इसका फैसला देश के नागरिकों के अलावा किसी और को करने का अधिकार होना चाहिए क्या? भाजपा ने डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट के सूत्र को 1950 के दशक से स्वीकार किया है। हम घुसपैठियों को डिटेक्ट भी करेंगे, मतदाता सूची से डिलीट भी करेंगे, और इस देश से डिपोर्ट भी करेंगे।




