मोदी सरकार के दौरान 9 सालों में इन अपराधों में आई 29 फीसद की कमी, NCRB के आंकड़े दे रहे गवाही

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार मोदी सरकार के दौरान संप्रग सरकार की तुलना में भारत अधिक सुरक्षित हुआ है। हत्या दुष्कर्म दहेज हत्या और दंगों जैसे अपराधों में संप्रग सरकार के दौरान 22% की वृद्धि हुई जबकि मोदी सरकार में 29% की गिरावट आई। 2014 में 1.45 लाख केस दर्ज हुए थे जबकि 2023 में 1.02 लाख केस दर्ज हुए।

Modi government

इसी एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार हत्या, दुष्कर्म, दहेज हत्या और दंगे के 1.45 लाख केस 2014 में दर्ज किए गए थे, जबकि 2023 में इनमें केवल 1.02 लाख केस ही दर्ज किये गए, जो 2004 में दर्ज 1.18 लाख केस से भी कम है। इसी हफ्ते एनसीआरबी ने भारत में अपराधों का 2023 की रिपोर्ट जारी की है। 2004 में देश में दुष्कर्म के 18,233 मामले दर्ज किये गए, जो 2014 में दोगुना बढ़कर 36,735 हो गए। जबकि एनडीए सरकार के दौरान अगले नौ सालों में इसमें 19 फीसद की गिरावट आई और 2023 में कुल 29,670 मामले दर्ज किये गए।

Related Articles

Back to top button