सर क्रीक में नापाक हरकत का ऐसा जवाब देंगे कि इतिहास-भूगोल बदल जाएगा, विजयदशमी पर Defense Minister की हुंकार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैनिकों के साथ विजयदशमी मनाई और शस्त्र पूजा की। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि सर क्रीक में किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए सेना के शौर्य की सराहना की। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है और आतंकवाद को हराने की क्षमता रखता है।

राजनाथ ने ये चेतावनी भुज के आसपास विवादित क्षेत्र में पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में हो रहे विस्तार को देखते हुए दी। उन्होंने कहा कि 1965 में भारतीय सेना ने लाहौर तक कब्जा करके अपने साहस का परिचय दे दिया है और 2025 में पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का रास्ता सर क्रीक से होकर जाता है।




