डेनमार्क की पीएम ने PM Modi से की बात, भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के लिए दिया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क की पीएम मेट फ्रेडरिक्सन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय व वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। डेनमार्क ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र निष्कर्ष के लिए समर्थन व्यक्त किया है। नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की।

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, नवाचार, ऊर्जा, जल प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

पीएम मोदी ने डेनमार्क की यूरोपीय संघ की परिषद की वर्तमान अध्यक्षता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की।

पीएम मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान, शांति व स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की। पीएम फ्रेडरिक्सन ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र निष्कर्ष के लिए डेनमार्क के मजबूत समर्थन की पुष्टि की व 2026 में भारत द्वारा आयोजित होने वाले एआइ इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए भी समर्थन जताया।

Related Articles

Back to top button