‘ऐसा करारा जवाब देंगे जैसा…’, खामेनेई विरोधी माहौल के बीच ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के नेतृत्व पर निशाना साधा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के नेता, जो देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों का सामना कर रहे हैं, उन्होंने उनसे बातचीत के लिए संपर्क किया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान या उसके सहयोगी कोई कार्रवाई करते हैं, तो उन्हें अभूतपूर्व दंड मिलेगा।

इसके लिए एक बैठक की तैयारी चल रही है। हालांकि, उन्होंने साफ चेतावनी दी कि हो सकता है कि हमें बैठक से पहले ही कार्रवाई करनी पड़े।
ईरान या उसके सहयोगियों द्वारा संभावित जवाबी कार्रवाई के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम उन्हें ऐसे स्तर पर दंडित करेंगे जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया होगा।




