ज्ञान भारतम् मिशन सम्मेलन को PM Modi ने किया संबोधित, भारतीय पांडुलिपियों को लेकर कही ये बात
PM Modi ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन सिर्फ पांडुलिपियों को संरक्षित करने का एक अभियान नहीं बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक साहित्य और चेतना का उदघोष भी है। जिसके जरिए न सिर्फ देश की नई पीढ़ी बल्कि पूरी दुनिया भारतीय ज्ञान की चमक को भी देखेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश आज भारतीय धरोहरों को लौटा रहे है।
पांडुलिपियों के डिजिटलाइज होने व दुनिया के सामने लाने से रुकेगी पाइरेसी
उन्होंने इस दौरान देश की प्राचीन धरोहरों की तरह दुनिया भर में बिखरी पांडुलिपियों को भी वापस लाने का ऐलान किया और कहा इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। मंगोलिया, रुस, जापान जैसे देश इस पहल में मदद कर रहे है।




