आज मणिपुर दौरे पर जाएंगे PM Modi, नस्लीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार यहां आ रहे प्रधानमंत्री
मई 2023 में नस्लीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मैतेयी बहुल इंफाल के साथ-साथ कुकी बहुल चुड़ा चांदपुर में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही मणिपुर के बाद प्रधानमंत्री का असम पश्चिम बंगाल और बिहार में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
दोनों समुदायों को साधने की करेंगे कोशिश पीएम
माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा लंबे समय से नस्लीय हिंसाका शिकार रहे मणिपुर में स्थायी शांति की राह को आसान बनाने का काम करेगा। विपक्ष लंबे समय से प्रधानमंत्री के मणिपुर नहीं जाने को मुद्दा बनाता रहा है। मणिपुर के बाद प्रधानमंत्री का असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।




