Haryana में यमुना को प्रदूषित करने वालों पर होगा सख्त एक्शन, 8 नए CETP स्थापित करेगी सरकार
हरियाणा सरकार यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए आठ नए कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित करेगी। फरीदाबाद और गुरुग्राम में तीन-तीन जबकि सोनीपत और यमुनानगर में एक-एक प्लांट लगाया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने अधिकारियों को स्वच्छ यमुना मिशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इन सीईटीपी की कुल क्षमता 146 एमएलडी होगी और 2027 तक नौ एसटीपी भी पूरे हो जाएंगे।

हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ यमुना मिशन को धरातल पर लाने के लिए अधिकारी सभी आवश्यक तैयारी पूरी करें और जहां-जहां सीइटीपी या एसटीपी लगाने की जरूरत है, वहां निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम आवंटित करें।




