iPhone 17 लॉन्च से पहले इतना सस्ता मिल रहा iPhone 16, यहां मिल रही है डील
Apple अपना Awe-dropping इवेंट 9 सितंबर को होस्ट करने जा रहा है जहां iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं पुराने iPhones की कीमत पर बड़ी कटौती देखी जा रही है। ऐसे में iPhone 16 पर Vijay Sales ने शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया है। अगर आप लेटेस्ट मॉडल की बजाय पुराने iPhone लेना चाहते हैं तो ये डील परफेक्ट साबित हो सकती है।
एक खास डील Vijay Sales की वेबसाइट पर लाइव है, जहां iPhone 16 को पूरे 11,500 रुपये के भारी डिस्काउंट पर ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल।
Apple iPhone 16 की डील
Apple iPhone 16 भारत में 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। Vijay Sales की वेबसाइट पर ये फ्लैगशिप फोन अभी 71,900 रुपये में लिस्टेड है। इसका मतलब है कि रिटेलर iPhone 16 पर सीधे 8,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है। साथ ही, HDFC Bank क्रेडिट/डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन्स पर 3,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है।




