GST में हुए बदलाव से किसानों, आम आदमी और मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा लाभ: PM Modi
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाते हुए जीएसटी दरों पर बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब जीएसटी की सिर्फ दो दरें पांच और 12 प्रतिशत होंगी। 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने के फैसले पर जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। वहीं, जीएसटी काउंसिल के द्वारा लिए फैसलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की।

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव से आम आदमी, किसानों और मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा होगा। पीएम मोदी एक्स पर पोस्ट किया कि अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, मैंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने के हमारे इरादे के बारे में बात की थी।




