Chief Minister Pushkar Singh Dhami : पूर्व अग्निवीरों को वर्दीधारी पदों पर मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण, शारीरिक दक्षता में भी छूट

देहरादून। प्रदेश में अब पूर्व अग्निवीरों को आयोग की परिधि के बाहर की सभी वर्दीधारी सेवाओं के समूह ग में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। उन्हें सीधी भर्ती की प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही उन्हें भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में की गई कुल सेवा अवधि के बराबर अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण देने की घोषणा की थी। इस घोषणा को धरालत पर उतारने के लिए सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया।

Chief Minister Pushkar Singh Dhami

इस समिति ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। जिस पर सहमति मिलने के बाद सैनिक कल्याण विभाग ने पूर्व अग्निवीरों को प्रदेश की सभी वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का प्रस्ताव कैबिनेट के सम्मुख रखा।

Related Articles

Back to top button