GST दरों में कटौती का विभिन्न क्षेत्रों ने किया स्वागत, अमित शाह-राजनाथ सिंह ने बताया ऐतिहासिक फैसला

शीर्ष निर्यातक संगठन फियो ने जीएसटी परिषद के फैसलों का स्वागत करते हुए कहा कि सात दिन के भीतर रिफंड निपटान की प्रतिबद्धता सही दिशा में उठाया गया कदम है और इससे निर्यातकों पर नकदी से जुड़ा दबाव काफी हद तक कम होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और इसे कर दरों में कटौती का एक ऐतिहासिक निर्णय बताया।

सात दिन के भीतर रिफंड सही दिशा में उठाया गया कदम
फियो ने कहा कि समय पर और पूर्वानुमानित रिफंड भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं, विशेषकर जब वैश्विक मांग अनिश्चित बनी हुई है।

भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) ने कहा कि वैश्विक मांग को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच समय पर और पूर्वानुमानित रिफंड भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए बेहद अहम हैं।

भारतीय निर्यात संगठन महासंघ के निदेशक ने कही ये बात
फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा- ‘हमें सरकार के साथ मिलकर इन उपायों के जमीनी स्तर पर सुचारू क्रियान्वयन की उम्मीद है। 1000 रुपये से कम के जीएसटी रिफंड की अनुमति ई-कामर्स निर्यातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी।’

 

Related Articles

Back to top button