गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम सात बजे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। राष्ट्रपति का यह संबोधन हिंदी में होगा, जिसे बाद में अंग्रेजी में भी प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद, दूरदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति मुर्मू के इस संबोधन का हिंदी और अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा।
डीडी के क्षेत्रीय चैनल्स पर स्थानीय भाषाओं में भी इस संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा, आकाशवाणी रात साढ़े नौ बजे अपनी संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क्स पर स्थानीय भाषाओं में इस संबोधन का प्रसारण करेगा। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बयान जारी कर बताया गया, “दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में इस संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल क्षेत्रीय भाषाओं में इसे प्रसारित करेंगे।

Related Articles

Back to top button