जल्द ही जारी होगा NTPC CBT का रिजल्ट, यहां rrbcdg.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC Result 2025 जल्द ही जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, NTPC Result 2025 का रिजल्ट आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना अनिवार्य होगा। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

NTPC CBT

-रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
-इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर “RRB NTPC Graduate Level Result 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।
-अब निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
-इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस डेट को हुई थी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB NTPC 2025 सीबीटी परीक्षा का आयोजन 05 जून से 24 जून के बीच किया गया था। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। यह परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सीबीटी मोड में आयोजित कराई गई थी। बता दें, इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए उम्मीदवारों को चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button