BSF की बड़ी कार्रवाई: पंजाब में 6 पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए, 1 किलो हेरोइन जब्त
पंजाब के अमृतसर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास पाक की तरफ से आए 6 ड्रोन को मार गिराया और 1 किलो से अधिक हेरोइन व 3 पिस्तौल बरामद किए। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने बुधवार रात अमृतसर के मोढ़े गांव के पास 5 ड्रोन मार गिराने के लिए तकनीकी उपाय किए। बीएसएफ के जवानों ने बृहस्पतिवार तड़के एक अन्य घटना में अटारी गांव के पास एक और ड्रोन मार गिराया तथा 2 मैगजीन बरामद की। इसके अतिरिक्त, तरनतारन जिले के डल गांव के निकट एक अलग घटना में बीएसएफ के जवानों ने धान के खेत से एक पिस्तौल और एक मैगजीन के पुर्जें बरामद किए है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 1.070 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट भी बरामद किए। बीएसएफ के जवानों ने बृहस्पतिवार तड़के एक अन्य घटना में अटारी गांव के पास एक और ड्रोन मार गिराया तथा दो मैगजीन बरामद की। इसके अतिरिक्त, तरनतारन जिले के डल गांव के निकट एक अलग घटना में बीएसएफ के जवानों ने धान के खेत से एक पिस्तौल और एक मैगजीन के पुर्जें बरामद किए।




