Delhi के तीन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नयी दिल्ली: दिल्ली के तीन स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने के धमकी मिली, हालांकि पुलिस जाँच में किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।एक पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया कि पुलिस को प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्कूलों और चाणक्यपुरी स्थित एक स्कूल से बम की धमकी के बारे में सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया कि सोमवार यानी की आज सुबह द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई। स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता से जांच की।

Delhi

उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहनता से जांच की। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे की जांच कर रही है और जिस ईमेल से धमकी मिली है उसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button