26/11 के मास्टरमाइंड Tahavvur Hussain Rana की न्यायिक हिरासत 13 अगस्त तक बढ़ी, NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी Tahavvur Hussain Rana की न्यायिक हिरासत अवधि 13 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने यह आदेश पारित किया।

Tahavvur Hussain Rana

राणा की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया।  राणा 26/11 हमलों के मुख्य षड्यंत्रकारी अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा चार अप्रैल को भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे भारत लाया गया था। एनआईए के पूरक आरोपपत्र पर अदालत 13 अगस्त को विचार करेगी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मामले में तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. अदालत इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर 13 अगस्त को विचार कर सकती है.

एनआईए ने एक बयान में कहा, “सप्लीमेंट्री चार्जशीट आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण से संबंधित दस्तावेजों और एनआईए द्वारा जुटाए गए अतिरिक्त साक्ष्यों से जुड़ी है.”

Related Articles

Back to top button