Haryana सरकार ने 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की

चंडीगढ़। Haryana के राजस्व विभाग ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों की तहसीलों में कार्यरत भ्रष्ट पटवारियों का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया है, ताकि उनकी पहचान की जा सके और उनपर कार्रवाई की जा सके।
सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची जारी की है। राजस्व विभाग में तैनात भ्रष्ट पटवारियों की जिलेवार सूची जारी की गई है। हरियाणा के राजस्व विभाग द्वारा तैयार किए गए लेखा-जोखे में यह भी सामने आया कि भ्रष्ट पटवारी जमीन के महत्वपूर्ण कार्यों, जैसे कि खाते तकसीम, पैमाईश, इंतकाल, रिकॉर्ड दुरुस्त करना, और नक्शा बनवाने के नाम पर भ्रष्टाचार करते हैं। इन कार्यों के दौरान पटवारी सरकारी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर नागरिकों से अवैध रूप से पैसे वसूलते हैं। इसके अलावा, इन पटवारियों के साथ सहायक के रूप में प्राइवेट व्यक्ति भी जुड़े होते हैं, जो इनके दलाल के तौर पर काम करते हैं। ये दलाल पटवारियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के इस नेटवर्क को मजबूत करते हैं, जिससे आम नागरिकों को जमीन संबंधित कार्यों के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं।

सरकारी खर्च पर महाकुंभ में डुबकी लगाने जाएंगे वरिष्ठ नागरिक: Haryana

Related Articles

Back to top button