सुरजीत पातर की याद में CM Mann का बड़ा ऐलान, जीएनडीयू में बनेगा सेंटर

अमृतसर – गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की तरफ से पंजाब कला परिषद, चंडीगढ़ एवं भाषा विभाग पंजाब, पटियाला के सहयोग से आज गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर (जीएनडीयू) में सुरजीत पातर यादगारी समारोह करवाया गया।
समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पातर साहिब की मौत मेरे लिए बहुत हैरानीजनक थी। मान ने ऐलान किया कि अमृतसर की जीएनडीयू यूनिवर्सिटी में हम सुरजीत पातर एथिकल एआई नाम से सेंटर बनाएंगे। सेंटर में हर अच्छी से अच्छी सुविधा दी जाएगी। ये हमारी सरकार का फर्ज है। पातर साहिब ने पंजाबी बोली के लिए अहम योगदान है। साथ ही भविष्य में हम सुरजीत पातर यादगार अवॉर्ड भी दिया जाएगा।
मान ने लोगों को सुरजीत पातर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुरजीत पातर ने पंजाबी कविता को नया रूप दिया है और उनकी कविताओं का कई भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है। इस दौरान सीएम मान ने कवि सुरजीत सिंह पातर के नाम पर जीएनडीयू यूनिवर्सिटी में सेंटर बनाने का ऐलान किया है। इस सेंटर का नाम सुरजीत पातर एथिकल एआई होगा। इसके साथ ही आने वाले समय में सुरजीत पातर यादगार अवार्ड नए शायरों को दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button