Rahul Gandhi को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या बोल रहे हैं – राम कदम

मुंबई, । कांग्रेस नेता और सांसद Rahul Gandhi के ‘भारतीय राज्यों’ से लड़ाई लड़ने के बयान पर भाजपा नेता राम कदम ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “राहुल गांधी को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या बोल रहे हैं।” भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी भारत में रहकर पाकिस्तान के प्रवक्ता के तौर पर काम करते हैं। चाइना जो हमारा दुश्मन है, उसके प्रवक्ता के तौर पर काम करते हैं। राहुल गांधी कन्फ्यूज हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल भ्रष्टाचारियों से लड़ना चाहिए। महात्मा गांधी का सपना पूरा करें। महात्मा गांधी कहते थे कि आजादी के बाद कांग्रेस की जरूरत नहीं और इसे जड़ से समाप्त कर देना चाहिए। उन्हें बापू के सपने को पूरा करना चाहिए। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब राजनीतिक विरोधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय राज्य की मशीनरी के खिलाफ है।

Related Articles

Back to top button