Haryana के अस्पतालों में होगा ये बड़ा बदलाव, नाइट ड्यूटी वाले स्टाफ को मिलेगी ये सुविधाएं

हरियाणा: कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या की वारदात के बाद सुप्रीम कोर्ट की नेशनल टास्क फोर्स की सिफारिशें अब Haryana में भी लागू की जाएंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने आदेश जारी करने के साथ साथ टास्क फोर्स की रिपोर्ट सभी सिविल सर्जन, आईएमए, आईडीए व निजी अस्पतालों के लिए जारी की है। साथ ही 18 जनवरी तक इस बारे में आपत्ति और सुझाव भी मांगे गए हैं।

Haryana नगर निकाय चुनाव के शेड्यूल में फिर बदलाव

रिपोर्ट के मुताबिक अब प्रदेश के अस्पतालों में जल्द ही रात के समय ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों व नर्स आदि को परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा उनकी सुरक्षा भी पहले से अधिक पुख्ता की जाएगी। नतीजतन सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को पुलिस से अपना चरित्र सत्यापन कराना होगा, जिसमें उनकी मानसिक स्थिति की भी जांच होगी।
प्रदेश में 500 या इससे अधिक बेड वाले अस्पतालों में सेफ्टी कंट्रोल रूम बनाना होगा। अस्पताल के प्रवेश-निकास, एमरजेंसी, कोरिडोर, आईसीयू आदि में सीसीटीवी लगाने होंगे। बड़े अस्पताल में पुलिस चौकियां भी स्थापित कर सकते हैं। साथ ही जिन अस्पताल परिसरों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या रहती है, उसे ठीक करने की सिफारिश भी की गई है।

Related Articles

Back to top button