Kejriwal सरकार का पुजारियों और ग्रंथियों के लिए ‘सम्मान’, मासिक भत्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मंगलवार को ‘पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ योजना के तहत ग्रंथियों का पंजीकरण करने के लिए करोल बाग इलाके में संत सुजान सिंह महाराज गुरुद्वारा का दौरा किया। उन्होंने गुरुद्वारे के ग्रंथियों को अपनी पार्टी द्वारा घोषित योजना के लिए पंजीकृत करवाया, जिसके तहत पुजारियों और ग्रंथियों को मासिक मानदेय दिया जाएगा। उनकी यात्रा उनकी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के एक मंदिर में योजना शुरू करने के कुछ घंटों बाद हो रही है। दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा मुझे खुशी है कि Kejriwal द्वारा शुरू की गई ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान’ योजना के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है।
ग्रंथी (गुरुद्वारा पुजारी) ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह की सरकार के बाद संभवत: यह पहली सरकार है जो ग्रंथियों के लिए चिंतित है… दिल्ली में जब अरविंद केजरीवाल सरकार बनेगी तो हर मंदिर और गुरुद्वारा के पुजारी को इस योजना के तहत 18,000 रुपये मिलेंगे। इससे पहले Kejriwal ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहाँ के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया। बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।




