Crime: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में 1 साल से वांछित 5 हजार रूपये ईनामी गिरफ्तार

Wanted for 1 year in the case of kidnapping and raping a minor, a reward of Rs 5000 was arrested

भरतपुर जिले में हलेना पुलिस व क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में 1 साल से वांछित व 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी रविन्द्र उर्फ ​​रम्भो सैनी पुत्र होती लाल (25) निवासी तारोदर थाना जनूथर जिला डीग को सांगानेर सदर थाने के गांव श्रीराम की नांगल से गिरफ्तार किया है।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी रविन्द्र उर्फ ​​रम्भो के खिलाफ एक साल पहले हलेना थाने में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ था। घटना के समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश के लिए उनके कार्यालय से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीना व वृत्ताधिकारी भुसावर धर्मेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र ने क्यूआरटी टीम के साथ शुक्रवार को थाना सांगानेर सदर के गांव श्रीराम की नांगल से आरोपी रविन्द्र उर्फ ​​रम्भो सैनी को गिरफ्तार किया। वह गांव श्रीराम में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इस कार्रवाई में क्यूआरटी के हेड कांस्टेबल अतुल शर्मा की विशेष भूमिका रही।

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।

थाना कोतवाली बयाना पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी व सीओ अमर सिंह मीना के निर्देशन में थानाधिकारी बाबूलाल ने गठित टीम के साथ गुरुवार को पोक्सो एक्ट में अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी ममित कुमार धाकड़ पुत्र कुमार सिंह उम्र 18 वर्ष 6 माह निवासी नगला तिरखा थाना सदर बयाना को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग के पिता ने 12 नवम्बर 2024 को आरोपी ममित कुमार धाकड़ व 2-3 लोगों के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला थाना कोतवाली बयाना में दर्ज कराया था। थानाधिकारी बाबूलाल ने अपनी टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच के दौरान मामले में नामजद आरोपी ममित कुमार को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button