Mumbai: सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म मिसेज का इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में होगा प्रीमियर

Sanya Malhotra starrer 'Mrs' to premiere at International Film Festival of India

मुंबई (अनिल बेदाग) : जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज की दमदार ड्रामावाली फिल्म मिसेज का  प्रीमियर 22 नवंबर 2024 को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में होगा। स्क्रीनिंग के लिए निर्माता ज्योति देशपांडे, हरमन बावेजा और सह-निर्माता स्मिता बालिगा के साथ-साथ मुख्य कलाकार सान्या मल्होत्रा और निर्देशक आरती कडव भी मौजूद रहेंगे।
मिसेज ने आईआईएफएम , टैलिन ब्लैक नाइट्स, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल और पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी पहचान और प्रशंसा प्राप्त करते हुए एक पसंदीदा फिल्म साबित हुई है। यह फिल्म भावनात्मक गहराई और दमदार अभिनय का वादा करती है, खासकर सान्या मल्होत्रा द्वारा किए अभिनय की दर्शकों ने प्रत्येक समारोह में तहे दिल से तारीफ़ करते हुए  तालियाँ बजाई है।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में फिल्म के प्रीमियर के बारे में बात करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज की मीडिया और कंटेंट बिजनेस की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे कहती हैं, “ फिल्म मिसेज भारतीयों के जीवन गहराई से निहित एक कहानी है और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इसके इंडियन प्रीमियर के साथ, यह फिल्म अब  सफलतापूर्वक अपने घर भारत मे दिखाई जायेगी, जिस पर हम जियो स्टूडियोज को बेहद गर्व है। यह भारतीय महिला की उभरती हुई भावना को दर्शाता है – उसका लचीलापन, आत्म-खोज की उसकी यात्रा और रोजमर्रा की जिंदगी में उसकी असाधारण ताकत। हम मिसेज जैसी सशक्त कहानियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो उन आवाजों बढ़ावा देती है जो महिलाओं के जीवन में परिवर्तन और प्रगति को प्रेरित करती हैं।” “हम IFFI में दर्शकों के लिए मिसेज लाने के लिए उत्सुक हैं, खासकर सान्या मल्होत्रा ने प्रभावी अभिनय की प्रस्तुति दी है,”

Related Articles

Back to top button