National: एफसीआई जीआरएस ऐप पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा देगा
FCI GRS App will promote transparency, accountability and good governance
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने आज नई दिल्ली में चावल मिल मालिकों के लिए भारतीय खाद्य निगम शिकायत निवारण प्रणाली संबंधी (एफसीआईजीआरएस) मोबाइल एप्लीकेशन की शुरूआत की। यह पारदर्शिता, जवाबदेही और हितधारकों की संतुष्टि बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए उपायों में से एक है। मोबाइल एप्लीकेशन चावल मिल मालिकों को एफसीआई के साथ अपनी शिकायतों को कुशल और पारदर्शी तरीके से संबोधित करने में सुविधा प्रदान करेगा। एफसीआईजीआरएस एप्लीकेशन सुशासन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के सरकार के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। यह मोबाइल एप्लीकेशन एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।




