Health: डॉ नितिन शाह एवं टीम के मार्गदर्शन में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे भारी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया – आचार्य लोकेश

A large number of people benefited from the free health check-up camp organized under the guidance of Dr. Nitin Shah and team – Acharya Lokesh

गुरुग्राम में स्थापित भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र में उदघाटन से पूर्व अहिंसा विश्व भारती से संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी, विवेक मुनि जी, क्षुल्लक योगभूषण के पावन सन्निधि में नवकार मंत्र का जप व पूजा का अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। अमेरिका लॉसएंजलिस से समागत विश्व विख्यात डॉ नितिन शाह के साथ अनेक डाक्टरों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में भारी संख्या में आये लोगो की मेडिकल जांच की और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की।विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि यह केंद्र यहाँ से विश्व शांति एवं सद्भावना के अनेक प्रयासों के साथ शांति शिक्षा एवं प्रशिक्षण, ध्यान एवं योग के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण, बच्चों व युवाओं का संस्कार निर्माण, पर्यावरण संरक्षण आदि भारतीय संस्कृति एवं जैन जीवन शैली पर आधारित कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे| इसी वर्ष विश्व विख्यात धर्माचार्यों, समाज सेवियों, उद्योगपतियों, शिक्षाविद, आदि विभिन्न क्षेत्रों के उपस्थिती में विश्व शांति केंद्र के उदघाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर श्वेताम्बर समाज के वरिष्ठ समाज सेवी श्री राजकुमार जैन, श्री सुभाष ओसवाल, दिगम्बर समाज के वरिष्ठ समाज सेवी सुभाष चंद्र जैन, डॉ डी सी जैन मनोनीत पार्षद श्री मनोज जैन,,जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था जीतो के प्रमुख श्री हितेश जैन, समस्त महाजन मुम्बई के प्रमुख श्री गिरीश जैन, महावीर इंटरनेशनल की डॉयरेक्टर डॉ इंदु जैन, सहित अनेक संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधियों ने कहा कि पूज्य आचार्य लोकेशजी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में अहिंसा विश्व भारती द्वारा नव निर्मित विश्व शांति केंद्र पूरी दुनिया में अहिंसा शांति सद्भावना का संदेश फैलाने में कामयाब होगा। दिगंबर परंपरा से क्षुल्लक योगभूषण जी  महाराज एवं श्वेतांबर परंपरा से विवेक मुनि जी महाराज ने कहा कि आचार्य लोकेशजी ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति व जैन का गौरव बढ़ाया है उन्होने कहा कि इस केंद्र मे देश दुनिया में मानवतावादी कार्यों एवं विश्व शांति कि स्थापना के प्रयास किए जाएंगे | भगवान महावीर दर्शन एवं जैन सिद्धांतों का प्रसार देश दुनिया में होगा, जिसकी वर्तमान में विश्व जनमानस के कल्याण के लिए आवश्यकता है |

विश्व विख्यात डॉ नितिन शाह ने कहा कि अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा आयोजित निशुल्क स्वस्थ्य जांच शिविर में महिलाओं और बच्चों सहित  500 से अधिक लोगो ने, स्वस्थ्य जांच कराई, उन्हे निशुल्क दवाइयाँ और उपकरण भी उपलाभ कराये गए | उन्होने कहा कि अमेरिका से डाक्टर मातृभूमि भारत के नागरिकों की सेवा कर माटी का ऋण उतारना चाहते हैं | उल्लेखनीय है कि जैन आचार्य लोकेश जी के नेतृत्व में भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का शिलान्यास गुरुग्राम में अप्रैल 2022 को हुआ था, देश दुनिया में फैले विशिष्ट समाज सेवइयों के सहयोग से आज यह सात मंज़िला भवन बनकर तैयार हो गया है | भवन में संत निवास, योग एवं वेलनेस सेंटर, भोजनालय, सभागार, पार्किंग के साथ साथ यात्री निवास का भी प्रावधान है |

Related Articles

Back to top button