Noida: नोएडा के ग्राम-नगला चरणदास औद्योगिक क्षेत्र में सीईओ ने किया वाटर एटीएम का उद्घाटन
CEO inaugurated Water ATM in Village-Nagala Charandas Industrial Area, Noida

औद्योगिक नगरी नोएडा के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में लगे नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ लोकेश एम ने सोमवार को ग्राम-नगला चरणदास औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। यह नोएडा प्राधिकरण के जलकल विभाग द्वारा सीएसआर फंड से लगाया गया पांचवां वाटर एटीएम है। यह वाटर एटीएम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक निशुल्क चलाया जाएगा। आज नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने ग्राम-नगला चरणदास औद्योगिक क्षेत्र में जलकल विभाग द्वारा सीएसआर फंड के तहत नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन किया। इस दौरान नोएडा सीईओ ने बताया कि वाटर एटीएम के जरिए आम जनता को स्वच्छ ठंडा पेयजल निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है। शहर के उद्योगपतियों और समाजसेवियों ने शहरवासियों को वाटर एटीएम की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नोएडा सीईओ का आभार जताया है।




