Narendra Modi: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

These leaders including PM Modi wished former President Ram Nath Kovind on his birthday

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। समाज के प्रति उनकी सेवा और राष्ट्रीय प्रगति में योगदान के लिए उनका व्यापक सम्मान किया जाता है। विभिन्न विषयों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं प्रभु श्री राम से आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा के उच्च मानदंड स्थापित किए। इसके साथ ही आपने हमेशा गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। मैं प्रभु श्री राम से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं।” भाजपा सांसद रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सरल स्वभाव के धनी, सादगी की प्रतिमूर्ति, देश के सर्वांगीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा हम सब स्वस्थ रहें।” राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने लिखा, “पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश एवं देशवासियों के प्रति आपकी कल्याणकारी भावना एवं प्रखर विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु प्रदान करें तथा सदैव प्रसन्न रखें।”

Related Articles

Back to top button