Delhi: ईस्ट दिल्ली प्रीमियर लीग 2023 की संपन्नता पर पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन
Prize distribution ceremony organized on the completion of East Delhi Premier League 2023
नई दिल्ली, 11 दिसंबर 2023, अध्यात्म जगत के दैदीप्यमान नक्षत्र जैनाचार्य लोकेश जी धर्म, अध्यात्म, साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, आदि विधाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए सदैव अग्रगण्य रहते हैं। इसी के अन्तर्गत्त वे “खेलो इंडिया” – सांसद खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत्त ईस्ट दिल्ली प्रीमियर लीग 2 प्रुस्कार वितरण समारोह में अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक पूज्य आचार्य लोकेश जी ने प्रख्यात क्रिकेटर गौतम गंभीर एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग जी के साथ भाग लिया।

विजेता टीमों को पुरूस्कार प्रदान करते हुए आचार्य लोकेश जी ने कहा कि जो स्थान शरीर में मेरुदंड का है, वही स्थान समाज में युवाओं का है। युवा ऊर्जा के स्त्रोत होते हैं, युवा पीढ़ी स्वस्थ और सशक्त होने से देश और समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा, खेलों के माध्यम से समाज में सौहार्द, सद्भावना, सकारात्मकता, प्रेम और भाईचारा में वृद्धि होती है। आचार्य लोकेश ने कहा युवा पीढ़ी का साहित्य, कला, संस्कृति, खेल, आदि सभी विधाओं में विकास होने पर समाज का सर्वांगीण विकास होता है।

भाजपा महामंत्री श्री तरुण चुग जी ने कार्यक्रम के प्रेरक पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं प्रख्यात क्रिकेटर श्री गौतम गंभीर को आयोजन के लिए सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की ऊर्जा सकारत्मक दिशा में बहने से वे नशे आदि की लत से भी बचते हैं , इस आयोजन के माध्यम से 10000+ युवाओं ने प्रतिभाग किया है यह उल्लेखनीय है। ईस्ट दिल्ली प्रीमियर लीग के कल्पनाकार एवं प्रमोटर पूर्वी दिल्ली के सांसद क्रिकेटर श्री गौतम गंभीर ने पुरूस्कार वितरण समारोह में खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रख्यात जैन आचार्य लोकेश जी एवं भाजपा महामंत्री श्री तरुण चुग जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी की युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा से ही हम यह सफल आयोजन कर पाएं हैं। उन्होंने कहा कि खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया इसी लिए हमारी सरकार ने 2023 -2024 में 2013 -2014 के मुकाबले खेल बजट में 3 गुना वृद्धि की है तथा जमीनी स्तर पर खेल इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान करने के लिए 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोले हैं। उन्होंने विजेता टीमों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई दी। इस अवसर पर विश्व शान्ति केंद्र के संस्थापक पूज्य आचार्य लोकेश जी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुग जी एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद प्रख्यात क्रिकेटर श्री गौतम गंभीर के साथ पुरूस्कार वितरण किया। एमसीडी काउंसलर (नामांकित) श्री मनोज जैन भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।




