Horoscope: 06 दिसंबर 2023 मार्गशीर्ष कृष्ण नवमी बुधवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित
06 December 2023 Margashirsha Krishna Navami Wednesday with daily horoscope and auspicious time
राहुकाल मध्याह्न 14 बजकर 22 मिनट से 16 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल उत्तर मे रहेगा।अभिजीत मुहूर्त दिन रात।
नवमी तिथि रात्रि 03 बजकर 07 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि रहेगी।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 29 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र रहेगा।
प्रीति योग रात्रि 23 बजकर 28 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग रहेगा।
तैतिल करण मध्याह्न 13 बजकर 55 मिनिट तक उपरांत गर करण रहेगा।
01 दिसंबर से 31 दिसंबर के व्रत एवं त्योहार
08 दिसंबर- उत्पन्न एकादशी
10 दिसंबर- प्रदोष व्रत
11 दिसंबर- मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर- अमावस्या, भौमवती अमावस्या
16 दिसंबर- धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी
17 दिसंबर- विवाह पंचमी
20 दिसंबर- दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर- गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर- वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर- अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत
26 दिसंबर- मार्गशीष सत्य पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती
30 दिसंबर- संकष्टी गणेश चतुर्थी
चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
लाभ 07 बजकर 01 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक
अमृत 08 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 39 मिनट तक।
शुभ 10 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक
चर 14 बजकर 54 मिनट से 16 बजकर 14 मिनट तक।
मेष– भाग्य की मेहरबानियां बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में शुभ संकेत बने रहेंगे। आस्था और आत्मविश्वास से महत्वपूर्ण कामों को आगे बढ़ाएंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सक्रियता बनाए रखें।
वृष– कम बोलें और अपनों को आजमाने से बचें। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। आकस्मिकता बनी रह सकती है। अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें। दिन सामान्य फलकारक।
मिथुन– निजी जीवन में खुशियों की संरचना बनी रहेगी। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साझीदारी के मामले बनेंगे। बड़ी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। दिन शुभ फलकारक।
कर्क– जब तक तार्किक रूप से आश्वस्त न हों कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें। मेहनत की तुलना में सफलता का प्रतिशत सीमित रहेगा। खर्च पर अंकुश रखें। लेन देन में सतर्क रहें। दिन सामान्य।
सिंह– पठन पाठन में रुचि रहेगी। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन से भेंट संभव है। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ।
कन्या- अपनों के सम्मान का पूरा ख्याल रखें। किसी से कोई ऐसी बात न कहें जो उन्हें असहज करे। भौतिक संसाधनों पर जोर रह सकता है। घर से दूर जाना पड़ सकता है। दिन सामान्य।
तुला– साहस पराक्रम बना रहेगा। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। भाग्य पक्ष बेहतर बना रहेगा। मेलजोल बढ़ाने में रुचि रहेगी। सूचना तंत्र प्रभावी रहेगा। दिन शुभ फलकारक। आलस्य से बचें।
वृश्चिक– खानपान बेहतर रहेगा। अपनों का सहयोग सुख बढ़ाएगा। वाणी व्यवहार में मधुरता रहेगी। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। दिन उत्तम फलकारक। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
धनु- जितना करेंगे उससे ज्यादा अर्जित करेंगे। हरसंभव मेहनत करें। इच्छाशक्ति को बल मिलेगा। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। स्मरणशक्ति को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मकर– निजी मामलों में बेहतर बने रहेंगे। रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। कलाप्रियता बढ़ेगी। स्वयं पर खर्च कर सकते हैं। आत्मप्रशंसा से बचें। सुनी बातों पर ध्यान न दें। दिन सामान्य शुभ।
कुंभ– कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देने की सोच रखें। उम्मीद से अधिक सफलता मिलने के संकेत है। विस्तार की संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
मीन- सभी का सहयोग मिलेगा। उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कामकाज बेहतर बना रहेगा। पेशेवरों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन उत्तम।
पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095




