इंग्लैंड का सामना करेगी दक्षिण अफ्रीका, विमंस टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज

लंदन । दक्षिण अफ्रीका की टीम गुरुवार को केनिंग्टन ओवल में आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही मेजबान इंग्लैंड टीम का सामना करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगा। इस मैच में जीतने वाली टीम रविवार को आस्ट्रेलिया के विरुद्ध फाइनल खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया से शुरुआती हार के बाद वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ इस नॉकआउट मैच में उतरेगी।

दक्षिण अफ्रीका टीम ने अपने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं। भारत के विरुद्ध उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जिसमें मारिजाने कैप ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने नाबाद 81 रन बनाए और 27 रन देकर दो विकेट लिए। इससे दक्षिण अफ्रीका को अंतिम चार में जगह बनाने में मदद मिली। वहीं इंग्लैंड इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत और संतुलित टीम रही है, जिसने अपने सभी पांच ग्रुप मैच जीते हैं।

Related Articles

Back to top button