शेफाली वर्मा की आंधी में उड़ी बांग्लादेश, भारत की धमाकेदार जीत; सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम
नई दिल्ली। शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी के चलते भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को विमंस टी20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। विश्व कप में भारत की यह तीसरी जीत है। इसके साथ ही भारत के 6 अंक हो गए हैं।
इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए थे। 137 रन के टारगेट को भारत ने 16.5 ओवर में चेज कर लिया। अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।





