ChatGPT वाली कंपनी ने चला बड़ा दांव, Uber इंडिया के हेड प्रभजीत सिंह को दी भारत की कमान; बना दिया MD
नई दिल्ली। चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी ओपनएआई ने भारत में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए एक नया दांव चला है। कंपनी ने Uber इंडिया के हेड रहे प्रभजीत सिंह को भारत की कमान थमा दी है। यानी अब प्रभजीत सिंह की भारत में ओपनएआई के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। प्रभजीत ने Uber के इंडिया और साउथ एशिया प्रेसिडेंट के पद से इस्तीफा दे दिया है।

ओपन एआई ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी और बताया कि प्रभजीत सितंबर से OpenAI के साथ जुड़ सकते हैं। और वह एशिया पैसिफिक के मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मणि को रिपोर्ट करेंगे।
भारत में ChatGPT का विस्तार करेंगे प्रभजीत सिंह
कंपनी के अनुसार प्रभजीत सिंह भारत में OpenAI के सबसे सीनियर लीडर होंगे और कंज्यूमर ग्रोथ, एंटरप्राइज़ अडॉप्शन, पार्टनरशिप, रेगुलेटरी मामलों और ऑपरेशन्स में कंपनी के परफॉर्मेंस की जिम्मेदार संभालेंगे।
ओपनएआई ने प्रभजीत सिंह को ऐसे समय में नियुक्त किया है जब भारत ग्लोबल AI कंपनियों के लिए एक अहम बाजार के तौर पर उभर रहा है। इसकी वजह है भारत का बड़ा कंज्यूमर बेस और साथ ही बिजनेस, स्टार्टअप, संस्थानों और सरकारी निकायों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स को अपनाने में बढ़ती दिलचस्पी।




