BCCL IPO ने आखिरी दिन इस मामले में छोड़ा बड़े दिग्गजों को पीछे, लिस्टिंग के दिन आपको कितना होगा मुनाफा?
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL IPO) का IPO 146.8 गुना सब्सक्राइब हुआ, जो दूसरा सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला PSU IPO बन गया। निवेशकों ने 1.17 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं। ग्रे मार्केट में 48% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा यह IPO, लिस्टिंग पर प्रति शेयर ₹10.7 मुनाफे का संकेत दे रहा है। शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को होगा।

बस थोड़े से चूक गया नंबर-1 वाला रिकॉर्ड
अगर थोड़ा और जोर लगता, तो BCCL भारत का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला सरकारी (PSU) आईपीओ बन सकता था। अभी नंबर 1 सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स है, जिसके IPO को 2020 में 157.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इस तरह 146.8 गुना सब्सक्रिप्शन पाने वाले भारत कोकिंग कोल IPO दूसरे नंबर पर रहा।




