क्या टूट जाएगा अमेरिका-ईरान का समझौता? तेहरान ने बंद किया होर्मुज, अलर्ट पर अमेरिकी सेना

तेहरान। अमेरिका-ईरान के बीच समझौते के बाद दोनों देशों ने होर्मुज को खोलने का निर्णय लिया था। लेकिन ईरान ने सीजफायर उल्लंघन के चलते फिर एक बार होर्मुज बंद कर दिया है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, तेहरान ने फिर एक बार होर्मुज बंद करने का फैसला लिया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के भरोसा तोड़ने और लेबनान में इजरायल के युद्धविराम का उल्लंघन करने के कारण होर्मुज को बंद किया गया है।

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज
ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला अमेरिका द्वारा समझौते (MoU) की पहली शर्त के तहत ‘साफ तौर पर भरोसा तोड़ने और अपने वादे का उल्लंघन करने’ के चलते लिया गया है।

Related Articles

Back to top button