गुजरात में लखपति दीदी योजना से बदली आधी आबादी की तकदीर, 5.96 लाख महिलाओं ने हासिल की आर्थिक आजादी

अहमदाबाद। पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं भारत की विकास यात्रा का एक अभिन्न हिस्सा बन गई हैं और विकसित भारत के विजन को साकार कर रही हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा योजना, पीएम आवास योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जैसी पहलों के माध्यम से महिला नेतृत्व वाले विकास के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया है।

इन कल्याणकारी कार्यक्रमों ने उद्यमशीलता, वित्तीय समावेशन और बेहतर आजीविका के माध्यम से देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाया है। इन सभी पहलों के बीच, लखपति दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने, उन्हें स्थायी आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करने, और इस प्रकार वित्तीय स्वतंत्रता व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित हुई है।

 

Related Articles

Back to top button