ट्रंप का ऐसा बयान आते ही क्रैश हुआ सोना-चांदी! दिनभर तेजी के बाद ₹9100 तक टूटे दाम, क्रूड ऑयल भी 3.80% लुढ़का

नई दिल्ली| दिनभर तेजी दिखाने के बाद मंगलवार को सोना-चांदी के बाजार में अचानक बड़ी गिरावट (gold silver price crash) देखने को मिली। शाम के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में तेज बिकवाली आई, जिससे सोना और चांदी के दामों में भारी कमजोरी दर्ज की गई। वहीं क्रूड ऑयल भी करीब 3.80% तक (crude oil price crash) फिसल गया।

सोने-चांदी की ताजा कीमत क्या है?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। रात 9 बजे तक सोना 1864 रुपए (gold price crash) तक टूट गया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अगस्त डिलीवरी वाला सोना 1380 रुपए टूटकर 1,53,404 रुपए (gold price today) पर ट्रेड करने लगा। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,55,451 रुपए (gold rate today) और लो लेवल 1,52,920 रुपए रहा। जबकि पिछला क्लोज 1,54,784 रुपए था।

Related Articles

Back to top button