वैभव सूर्यवंशी होंगे आईआईएम की रिसर्च का हिस्सा, कम उम्र में मिली सफलता बनी चर्चा का विषय
इंदौर : खेल, कला, फिल्म और अन्य क्षेत्रों में कम उम्र में प्रतिभाओं की असाधारण सफलता के पीछे कौन से कारक काम करते हैं और उनमें से कई प्रतिभाएं लंबे समय तक शिखर पर कैसे बनी रहती हैं? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), इंदौर विशेष अध्ययन करेगा।
हाल में आईपीएल में अपने प्रदर्शन से चर्चा में आए युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी इस शोध का हिस्सा होंगे। अध्ययन का उद्देश्य केवल बाल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का मूल्यांकन करना ही नहीं, उनकी सफलता के पीछे काम करने वाले कारकों को समझना है।





