Sports: माहेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने
Mahela Jayawardene appointed head coach of Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए महेला जयवर्धने को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। वे मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के मुख्य कोच थे। इससे पहले, जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि, मुंबई फ्रैंचाइज़ी के अन्य लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें 2022 में फ्रैंचाइज़ी का वैश्विक प्रमुख बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें फिर से वापस लाया गया है। मुंबई इंडियंस की ओर से फ्रैंचाइज़ी के मालिक आकाश अंबानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “हम महेला को मुख्य कोच के रूप में वापस पाकर बहुत उत्साहित हैं। हमारी अन्य टीमें भी अब खुद को स्थापित कर चुकी हैं और महेला को वापस लाने का यह सही समय है। मुंबई इंडियंस को हमेशा उनके नेतृत्व और ज्ञान से लाभ मिला है। हम इस अवसर पर बाउचर को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं। वह मुंबई इंडियंस परिवार का एक अभिन्न अंग हैं।” इस मौके पर जयवर्धने ने कहा, “मुंबई इंडियंस परिवार के साथ मेरा सफर विकास का सफर रहा है। जब मैं 2017 में आया था तो मुझे भविष्य के लिए टीम तैयार करनी थी और अब ऐसा मौका आया है। यह मेरे लिए रोमांचक चुनौती है और मैं इस मौके के लिए तैयार हूं।”