तमिलनाडु के CM विजय का विपक्ष पर पलटवार, विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विपक्षी पार्टियों द्वारा उन पर लगाए गए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों को खारिज कर दिया और मुख्य प्रतिद्वंद्वियों द्रमुक और अन्नाद्रमुक पर गुप्त रूप से “लूट के लिए सरकार बनाने” का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि जितना अधिक द्रमुक उनकी आलोचना करेगी, उतना ही यह टीवीके के लिए फायदेमंद होगा। मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली रैली को संबोधित कर विजय ने अपनी सरकार को आम आदमी की सरकार बताया और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर आरोप लगाया कि वे उन्हें सरकार बनाने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button