21 जून को होने वाली नीट-यूजी परीक्षा की फुलप्रूफ तैयारी, शिक्षा मंत्रालय से PMO तक की पैनी नजर
नई दिल्ली। मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट-यूजी की 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा को फुलप्रूफ तरीके से कराने के लिए केंद्र सरकार ने जहां अपने सभी मंत्रालयों और विभागों को सतर्क किया है, वहीं पीएमओ भी अब परीक्षा से जुड़ी तैयारियों पर पैनी नजर रखेगा।
नीट- यूजी की तैयारियों को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित पीएमओ व शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। इस दौरान एनटीए के महानिदेशक ने तैयारियों का पूरा ब्यौरा भी दिया।





