मुकेश अंबानी की रिलायंस से आई बड़ी खबर, डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स; RIL के हर शेयर पर मिलेंगे 6 रुपये
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज से बड़ी खबर सामने आई है। रिलायंस ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दी है। अगर आपके पास रिलायंस के शेयर (Reliance Share) हैं, तो आपको रिकॉर्ड डेट तक इसके शेयर रखने होंगे। वित्त वर्ष 2026 के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने निवेशकों को हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड देगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज यानी 27 मई 2026 को एक्सचेंज फाइलिंग में एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की तारीख की भी घोषणा की। साथ कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दी है। आइए जानते हैं कि आखिर रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक कब है और डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?





