पीएम मोदी के 12 साल पूरे, भाजपा नेता बोले- देश का आत्मविश्वास लौटा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष मंगलवार को पूरे हो गए। केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर सराहना की और उनके कार्यकाल को देश का आत्मविश्वास लौटने और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दौर बताया। जबकि उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल में देश की विकास यात्रा की प्रशंसा की है।
2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद 26 मई को नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी। मोदी ने 2019 में लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और वह 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस तरह मंगलवार को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे हो गए।





