किसानों की समृद्धि के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम, केंद्रीय मंत्री अमित बोले- कम खर्च में दोगुनी होगी पैदावार

नई दिल्ली। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि के आधुनिकीकरण के लिए प्रभावी उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी जैसे नवोन्मेषी उत्पादों के परिचय ने भारत की वैश्विक स्थिति को उर्वरक क्षेत्र में मजबूत किया है। इसके अलावा किसानों को कम लागत पर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है।

सोमवार को आयोजित इफ्को की 55वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के अवसर पर अपने लिखित संदेश में शाह ने भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफ्को) के प्रयासों की सराहना की, जो देश के सहकारी आंदोलन को मजबूत करने और उर्वरक तथा कृषि क्षेत्र की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह संदेश इफ्को ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया।

 

Related Articles

Back to top button