BSF ने 5.47 करोड़ रुपये के सोने के 36 बिस्कुट जब्त किए, तस्कर गिरफ्तार
BSF : बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 32वीं वाहिनी के जवानों ने एक बार फिर सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर 5.47 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के 36 बिस्कुटों की बड़ी खेप जब्त की और एक कथित भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिण बंगाल फ्रंटियर, बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि बानपुर सीमा चौकी के जवानों ने गुरुवार को एक विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया तथा संदिग्ध तस्करी मार्गों पर पैनी नजर रखी।



