दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक आज, पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक परिणाम, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और क्रिटिकल मिनरल तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में प्रमुख रूप से चर्चा होने की उम्मीद है।

मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक
भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान की सदस्यता वाला क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान देने वाला महत्वपूर्ण समूह बनकर उभरा है। भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है, क्योंकि वह इस गठबंधन का वर्तमान अध्यक्ष है। यह बैठक वाशिंगटन में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक के लगभग एक साल बाद हो रही है।

Related Articles

Back to top button