वीकेंड पर ‘दृश्यम 3’ का भौकाल, दुनियाभर के Box Office पर छाप डाले करोड़ों

नई दिल्ली। मोहनलाल स्टारर दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। अच्छी ओपनिंग के बाद फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को भी डबल डिजीट में कमाई की और अब आइए जानते हैं वीकेंड का कलेक्शन।

दृश्यम 3 कलेक्शन डे 4
सैकनिल्क के मुताबिक, 15.85 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ओपनिंग करने वाली दृश्यम 3 ने शुक्रवार को 11.05 करोड़ रुपये और शनिवार को 13.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने 13.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 54.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का नेट इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 63.34 करोड़ रुपये हो गया है।

Related Articles

Back to top button