गुजरात पुलिस का मेगा एक्शन, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत मात्र 14 दिन में खोजे गए 701 लापता लोग, देशभर में चर्चा

गांधीनगर। गुजरात पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप नामक एक राज्यव्यापी खोज अभियान में महिलाओं और बच्चों सहित 701 लापता लोगों का पता महज 14 दिनों के भीतर लगा लिया। यह अभियान गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) केएलएन राव के नेतृत्व में शुरुआत किया गया था।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, मई के पहले सप्ताह में शुरू किए गए इस विशेष अभियान में गुजरात के सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को लंबे समय से लंबित लापता व्यक्तियों के मामलों को फिर से खोलने, उनकी समीक्षा करने और उन पर तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button